अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चंदौसी, श्री अजय कुमार शुक्ला उपखंड अधिकारी विद्युत

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चंदौसी, श्री अजय कुमार शुक्ला उपखंड अधिकारी विद्युत

Saturday, 26 October 2024 | October 26, 2024 Last Updated 2024-10-26T15:08:24Z
    Share
 आज दिनांक 26 अक्टूबर 2024 दिन शनिवार को उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार श्री महेश चंद्र अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड चंदौसी, श्री अजय कुमार शुक्ला उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड प्रथम चंदौसी , श्री वरुण कुमार अवर अभियंता हनुमानगढी, श्री अभिषेक कुमार 
 अवर अभियंता तहसील, श्री अजय कुमार अवर अभियंता पॉवर हाउस, तथा लाइन स्टाफ के साथ घरेलू  विद्युत चेकिंग अभियान सुबह 04:00 बजे लक्ष्मण गंज पजाया में चलाया गया । चेकिंग के दौरान कुल 12 विद्युत चोरी पाए गए जिनका कुल भार 16 किलोवाट पाया गया । यह कटिया डालकर तथा इनकमिंग केवल में कट लगाकर विद्युत चोरी करते पाए गए। साथ ही इस अभियान के तहत 80 घरों को चेक किया गया जिसमें की 12 लोगों की लाइन बकाए पर कटवाए गए तथा 10 लोगों से बिल वसूली की गई जिनका कुल धनराशि 1.10 लाख थे। इस अभियान के अंतर्गत कुल 2 मीटर भी बकाया पर उखाड़े गए, जिनका लंबे समय से बिल जमा नहीं थे । 03 लोगों का लोड भी बढ़ाया गया। जो विद्युत चोरी में लिप्त थे उनके खिलाफ विद्युत चोरी में प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है। इस माह मे अभियान लगातार शहर के सभी मोहल्लो में जारी रहेगा। अतः सभी से अनुरोध है कि अपने विद्युत बकाये को समय से जमा करा दें तथा किसी भी अप्रिय कार्रवाई से बचें। अजय कुमार शुक्ला उपखंड अधिकारी विद्युत वितरण उपखंड प्रथम चंदौसी।