टी0बी0मुक्त बदायूँ
माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा टी0बी0 मुक्त भारत बनाने का संकल्प लिया गया है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भी इस कार्यक्रम को अभियान के रूप में चलाया जा रहा है। जनपद में लगभग 5000 ऐसे क्षय रोगी हैं, जो जिन्हें पोषण की आवश्यकता है। क्षय रोगियों को निःशुल्क दवा के साथ साथ पोषण न मिल पाने के कारण इस बीमारी से लड़ने में सकारात्मक परिणाम नहीं मिल पा रहे हैं। जिलाधिकारी महोदया द्वारा श्री बी0एल0वर्मा, माननीय राज्य मंत्री, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण तथा सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार नई दिल्ली के द्वारा जनपद के 20 क्षय रोगियों को गोद लिया गया है।
गोद लिए गए प्रत्येक क्षय रोगी को पोषण पोटली लगातार 06 माह तक भेंट की जायेगी। 01 पोषण पोटली में मॅूगफली 01 किलो, गुड़ 01 किला, तिल/गजक 01 किला, भुना चना 01 किलो, सत्तू 01 किलो, अन्य न्यूट्रिशिनस सप्ीकेंट 01 किला यथा हाॅर्लेक्स, बार्नविटा, काॅम्प्लान आदि होगा। 01 पोषण पोटली की लागत अंकन 600/-रू0 होगा। इस प्रकार प्रत्येक रोगी को गोद लेने पर अंकन 3600/-रू0 देना होगा।
जिलाधिकारी महोदया की पहल पर आज दिनांक 22.02.2025 को मुख्य विकास अधिकारी बदायॅूं ने विकास भवन सभागार में सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की गई कि वह इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग करें। मुख्य विकास अधिकारी, बदायॅूं ने 02, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने 02, उपायुक्त, स्वतः रोजगार ने 01, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी आदि ने मिलकर सभी 125 क्षय रोगियों को गोद लिया है। इस मौके पर जिला क्षय रोग अधिकारी मौजूद रहे। पर जिला क्षय रोग अधिकारी ने अवगत कराया कि कोई भी इच्छुक अधिकारी, कर्मचारी अपनी इच्छानुसार क्षय रोगियों को गोद ले सकता है और अंकन 3600/- एक् बार में अथवा प्रत्येक माह आॅन लाइन आकांक्षा समिति के खाते में जमा कर सकता है।
क्षय रोगी को गोद लेने वाला व्यक्ति अपना नाम, पदनाम, मोबाइल नम्बर, ईमेल आई अवश्य बता दे। सम्बन्ध में।
तत्क्रम में मैं आपसे अपील करता हॅूं कि आप इस पुनीत कार्य में स्वयं हिस्सा लें तथा अपने अधीनस्थ इच्छुक अधिकरियों एवं कर्मचारयों को अपने स्तर से अवगत अवश्य करा दें। धन्यवाद।
