लाइव शो के नाम पर नकारात्मकता, भेदभावपूर्ण मानसिकता, धार्मिक और सांस्कृतिक असहिष्णुता के

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

लाइव शो के नाम पर नकारात्मकता, भेदभावपूर्ण मानसिकता, धार्मिक और सांस्कृतिक असहिष्णुता के

Wednesday, 12 February 2025 | February 12, 2025 Last Updated 2025-02-13T02:18:40Z
    Share
लाइव शो के नाम पर नकारात्मकता, भेदभावपूर्ण मानसिकता, धार्मिक और सांस्कृतिक असहिष्णुता के साथ महिलाओं और बच्चों के प्रति अमर्यादित, अश्लील विचारधारा को बढ़ावा जा रहा है: शफी अहमद

बदायूँ:  फरवरी 2024 को प्रांतीय अव्हान पर पूर्व में तय कार्यक्रम अनुसार युवा कांग्रेस एवं सेवादल कांग्रेस द्वारा शफी अहमद प्रदेश उपाध्यक्ष सेवादल कांग्रेस यंग बिग्रेड, कोर्डिनेटर जिला युवा कांग्रेस बदायूँ तथा अकबर अहमद डंपी सकलैनी कार्यवाहक अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस बदायूँ के सयुक्त नेतृत्व में युवा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल चौधरी बफाती मियां कार्यवाहक अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी, सुनीता सिंह प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव, उपासना चौहान प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस, बाबू चौधरी प्रदेश सह सचिव कांग्रेस सेवादल, फरहान हुसैन प्रदेश सचिव सेवादल कांग्रेस यंग बिग्रेड, हाजी नुसरत चेयरमैन जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग   एक प्रोग्राम में एक पॉस्डकास्ट कंटेंट क्रिएटर समय रैना,रणवीर इलाहाबादी और अपूर्व मुखीजा द्वारा परिवार और माता पिता के रिश्तों पे बहुत ही अभद्र टिप्पणी करने के सम्बंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को संबोधित ज्ञापन सक्षम अधिकारी को सौपा इस अवसर शफी अहमद ने कहा समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में भारतीय समाज में नकारात्मकता, भेदभावपूर्ण मानसिकता, धार्मिक और सांस्कृतिक असहिष्णुता के साथ महिलाओं और बच्चों के प्रति अमर्यादित, अश्लील विचारधारा को बढ़ावा दि‍या जा रहा है। यह शो फ्रीडम ऑफ स्पीच के नाम पर समाज में अश्लीलता, भददे कमेंट्स के साथ गलत संदेश फैलाने का काम कर रहा है, जिससे समाज में गंदी मानसिकता पैदा हो रही है। उन्होंने कहा देश में मनोरंजन ओर कॉमेडी के नाम पर जिस तरह से अश्लीलता फूहड़ता परोसी जा रही है क्या सरकार इन सबसे अनभिज्ञ है ना इनको किसान का कोई ख्याल है ना भारतीय संस्कृति,सभ्यता- संस्कारों का प्रधानमंत्री जी ऐसे लोगों को अवार्ड देते है अवार्ड की जगह इन पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई होनी चाहिए। अकबर डंपी ने कहा ये कॉमेडी का वो स्तर है, जिसने मानवता का स्तर गिरा दिया है. कोविड से ज्यादा खतरनाक वायरस हमारे मोबाइल फोन्स में आ गए हैं.' पेरेंट्स को चेताते हुए चौधरी बफ़ाती मियां ने कहा, 'जाग जाइए, वरना अपने बच्चों का और अपने महान राष्ट्र का सर्वनाश अपनी आंखों से देखेंगे. तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा एमआईबी इंडिया पैनल में जो भी महानुभाव हैं, मांग करते हुए सुनीता सिंह व उवासना चौहान ने कहा इनके विरुद्ध तुरंत कार्रवाई करें. यह शो ना केवल भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), पॉक्सो समेत अन्य नियमों का उल्लंघन कर रहा है, बल्कि यह भारतीय संविधान में निहित नैतिकता, धार्मिक स्वतंत्रता, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मौलिक अधिकारों पर भी कुठाराघात है। इस अवसर पर बाबू चौधरी, फरहान हुसैन उर्फ लाल मियां, हाजी नुसरत ने सयुक्त रूप से शो और उसके जजों के खिलाफ उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई की मांग की