उझानी/ बदायूं- इलाके के वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

उझानी/ बदायूं- इलाके के वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट

Sunday, 23 March 2025 | March 23, 2025 Last Updated 2025-03-23T13:17:59Z
    Share
उझानी/ बदायूं- इलाके के वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में जमकर हुई मारपीट
इलाके के वर्चस्व को लेकर किन्नरों के दो गुटों में हुई जमकर मारपीट
रिपोर्ट अभिनव सक्सेना
उझानी/ बदायूं नगर में इलाका के वर्चस्प को लेकर किन्नरों के दो गुट रविवार की सुबह आपस में भिड़ गए और दोनों में जमकर मारपीट हुई जिसमें एक गुट के तीन किन्नर और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।  
दूसरे गुट के दो किन्नर भी घायल हुए है। कोतवाली पहुंचे दोनों पक्षों ने कोतवाली परिसर में भी तांडव मचाया जिस पर पुलिस ने बामुश्किल काबू पाया और दोनों पक्षों को समझा कर घायल किन्नरों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 किन्नर विजय उर्फ गंगा उर्फ सना ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रविवार की सुबह वह अपने साथियों के साथ घर पर मौजूद थी इसी दौरान सुबह लगभग दस बजे शिवम उर्फ शिवानी किन्नर, नेहा किन्नर और उसके साथी उसके घर आ धमके और उन्हें व उनसे साथी किन्नरों को घर से बाहर बुला कर हमला बोल दिया और रागिनी किन्नर, पिंकी किन्नर समेत उसकी जमकर पिटाई करने के बाद तीनों के बाल काट दिए। 

सना का आरोप हैं कि शिवम उर्फ शिवानी किन्नर पहले उसके साथ रहती थी लेकिन उसने अचानक अपना गुट बदल दिया और हाजी शांति किन्नर के साथ चली गई। घायल किन्नरों का कहना हैं कि शिवानी ने हाजी शांति किन्नर को हल्का के लिए उकसाया जिसको लेकर दोनों पक्षों में फोन एवं आमने-सामने हूंकतांक और गाली गलौच तक हो चुकी है। 

किन्नरों का कहना हैं कि हल्का को लेकर शिवानी किन्नर ने अपने साथियों के साथ उसके घर धाबा बोला और जमकर मारपीट करनी शुरू कर दी। घायल किन्नरों ने बताया कि उनके घर खाना बनाने वाली उनकी चाची जूली पत्नी पवन कुमार को भी दूसरे गुट के किन्नरों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया मारपीट के बाद जब दोनों गुट कोतवाली अपनी शिकायत करने पहुंचे इसी दौरान दोनों पक्ष कोतवाली परिसर में भी आपस में भिड़ गए।
दोनों पक्षों को भिड़ते देख पुलिस ने बड़ी मुश्किल से दोनों पक्षों पर काबू पाया 

 इस मामले में प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक ने बताया कि घायल किन्नर पक्ष की ओर से मिली तहरीर के आधार पर आरोपी किन्नरों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कराया जा रहा है औरजांच में सच्चाई सामने आने पर उसी के आधार पर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।