साप्ताहिक कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे मंडल प्रभारी* :: भिखारी प्रजापति ।
श्रावणी पूर्णिमा व रक्षाबंधन की ढेर सारी बधाइयां।
देश के सीएम नंबर वन तथा प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने पर पूज्य महाराज जी को ढेर सारी बधाइयां।
जय योगी जी। *राष्ट्रसंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 11वीं पुण्यतिथि पर आगामी 12 सितंबर से 18 सितंबर* तक होने वाले दैनिक कार्यक्रमों के अतिरिक्त हर जिले में *सामाजिक समरसता हिंदुत्व का प्राण* विषय पर संगोष्ठी होगी।संगोष्ठी की अध्यक्षता *जिला अध्यक्ष* करेंगे।
तारीख, स्थान, मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ताओं के नाम *संभाग प्रभारी की देखरेख में जिला अध्यक्ष व मंडल प्रभारी मिलकर तय करेंगे*।
जिन्हें बुला रहे हैं उनसे पहले बातें कर लें । प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों का विशेष ध्यान रखें।
*अध्यक्ष व मुख्य अतिथि* अकेले-अकेले रहेंगे। मुख्य वक्ता यदि दो से अधिक हो रहे हैं, तो मुख्य वक्ता न लिखकर *गरिमामयी उपस्थिति* लिखेंगे। मंडल प्रभारी अपने जिले के अतिथियों की सूची, *5 अगस्त* तक प्रदेश अध्यक्ष के पास भेज दें । ताकि, फाइनल सूची प्रदेश से जारी हो सके।
*प्रदेश अध्यक्षश्री भिखारी प्रजापति* बरेली, पीलीभीत , बदायूं , लखीमपुर खीरी , शाहजहांपुर , कासगंज, एटा , फर्रुखाबाद , कन्नौज, मैनपुरी, कानपुर देहात , कानपुर नगर इत्यादि जनपदों के कार्यक्रमों में रहेंगे। इन अतिथियों से संबंधित *मंडल प्रभारी व जिला अध्यक्ष अभी से बात कर उनका समय ले लें।
12 अगस्त , गोरखपुर की बैठक में केवल आमंत्रित लोग ही भाग लेंगे । आप अपनी शिकायतें *पंच परमेश्वर* के समक्ष रख सकते हैं।
आपका ,
दिग्विजय सिंह राना
प्रदेश महामंत्री विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश।
