तेज रफ्तार ने एक जान ली नदवारी की पुलिया के पास ट्रक की टक्कर से वृद्ध महिला की हुई मौत
वजीरगंज (बदायूं) एमएफ हाइवे पर नदवारी की पुलिया के पास हुई सड़क दुर्घटना जिसमें एक वृद्ध महिला की हुई मौत।
थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि घटना दिनांक 15/10/2025 की शाम समय करीब 7:00 बजे बिसौली की तरफ से आ रहे टाटा ट्रक नंबर यूपी-87टी8280 के चालक ने सड़क से पैदल आ रही बिट्टन की दादी श्रीमती शर्वरी जाति तेली निवासी ग्राम लहरा लाडपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूं को नदबारी पुलिया के पास टक्कर मारकर घायल कर दिया जिसको एंबुलेंस से सीएससी अस्पताल वजीरगंज ले जाते समय रास्ते में मृत्यु हो गई है पंचायतनामा की कार्यवाही की जा रही है लाइन ऑर्डर की कोई समस्या नहीं है शेष कुशलता है ।
