शहीदों की स्मृति में पुलिस कार्यालय पर मौन धारण किया

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

शहीदों की स्मृति में पुलिस कार्यालय पर मौन धारण किया

Friday, 30 January 2026 | January 30, 2026 Last Updated 2026-01-30T14:59:46Z
    Share
शहीदों की स्मृति में पुलिस कार्यालय पर मौन धारण किया 

बदायूं।‌ भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों राष्ट्रपिता महात्मा गाँधीजी की पुण्यतिथि 30 जनवरी शहीद दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन धारण कर स्मरण किया गया। इस गरिमामयी अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ0 बृजेश कुमार सिंह ने कहा आज का दिन हमें उन महान आत्माओं के त्याग की याद दिलाता है जिनकी बदौलत हम एक स्वतंत्र राष्ट्र में सांस ले रहे हैं। हमारे पुलिस बल और सेना के जवानों का बलिदान हमें पूरी निष्ठा और ईमानदारी से देश सेवा करने की प्रेरणा देता है। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों का बलिदान सदैव वंदनीय रहेगा। उनके दिखाए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।
 इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर विजयेन्द्र द्विवेदी, क्षेत्राधिकारी नगर रजनीश कुमार उपाध्याय एवं क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ देवेन्द्र कुमार एवं समस्त शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।