*मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में अनियमित पाए जाने की गई कार्रवाई****सड़क सुरक्षा माह के दौरान आज शासन एवं जिलाधिकारी महोदय के निर्देशन में जनपद के मोटर ड्राइविंग स्कूलों का तकनीकि निरीक्षण किया गया, न्यू स्टार मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल के वाहनों में कमियां पाई गई, जिसमें चार वाहन मौके पर पाए गए, वाहन मार्ग पर चलने योग्य नहीं थे, स्कूल संचालक को हिदायत दी गई है कि वह अपने वाहनों को तकनीकी कमियों को दूर करने के उपरांत ही मार्ग पर चलाएं, ड्राइविंग स्कूल में अनियमितता पाए जाने के कारण निलंबन हेतु उप परिवहन आयुक्त महोदय बरेली को पत्र प्रेषित किया जाएगा, यह सड़क सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा है यदि इस प्रकार की किसी भी ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल में अनियमित पाई जाती है तो उसके खिलाफ भी निलंबन की कार्रवाई की जाएगी,
