वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण व्यापारी की पत्नी की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद नगदी व ज्वैलरी सहित लाखों रुपए

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण व्यापारी की पत्नी की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद नगदी व ज्वैलरी सहित लाखों रुपए

Friday, 2 January 2026 | January 02, 2026 Last Updated 2026-01-03T07:55:26Z
    Share
बदायूं में व्यापारी की पत्नी की गला दबाकर हत्या,लाखों को की लूट 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण व्यापारी की पत्नी की बदमाशों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद नगदी व ज्वैलरी सहित लाखों रुपए की लूट कर ले गए। पत्नी का शव सुबह बेड पर सुबह पड़ा मिला। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव पापड़ में बर्तन व्यापारी राम अवतार गुप्ता की पत्नी मुन्नी देवी कि बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी हत्या करने बदमाश ज्वेलरी नगदी सहित लाखों रुपए के लूट को अंजाम देकर निकल गए। शव सुबह बेड पर पाया गया। राम अवतार गांव जाकर बर्तन की दुकान लगाते हैं। साथ गिरवी गांठ का काम भी करते हैं राम अवतार के चार बेटियां हैं जो शादीशुदा हैं । घटना के वक्त राम अवतार की बुजुर्ग पत्नी मुन्नी देवी घर में अकेली थी । राम अवतार अपने व्यापारिक कार्य हेतु कहीं बाहर गए हुए थे। मौका पाकर बदमाशों ने घटना को अंजाम दे दिया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। नगर में हुई घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर बृजेश कुमार सिंह ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा अधीनस्थों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उक्त घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना से व्यापारियों में रोज व्याप्त है।