11 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

11 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई

Saturday, 28 February 2026 | February 28, 2026 Last Updated 2026-02-28T18:41:26Z
    Share
11 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला आयोग की सदस्य करेंगी जनसुनवाई
बदायूँ : 28 फरवरी। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी सिंह 11 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे जनपद के लोक निर्माण विभाग, बदायूं के गेस्ट हाउस में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला जनसुनवाई करेंगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं से संबंधित समस्याओं, शिकायतों एवं मुद्दों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अनुरोध किया है कि वे समस्त सूचनाओं सहित समय से उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता करें, साथ ही उन्होंने जनपद की समस्त महिलाओं से अपील है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान हेतु निर्धारित तिथि व समय पर उपस्थित होकर लाभ उठाएं।
-----