राजस्व विभाग की टीम ने दस लाख के बकायेदारों की भूमि कुर्क कर विधिक कार्यवाही की
आसफपुर ( बिसौली ) - तहसील क्षेत्र के गांव कुआंडांडा व ततारपुर में राजस्व टीम ने बड़े बकाएदारों पर विधिक कार्यवाही कर उनकी भूमि पर लाल झंडी लगाकर सचेत किया ।
इस दौरान नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने राजस्व टीम के साथ क्षेत्र बड़े बकाएदारों को अपना ऋण नियत समय से जमा करने को आगाह करते हुए वैधानिक कार्यवाही के शिकंजे से बचने का सुझाव दिया ।
इस अभियान के चलते गांव कुआं डांडा में बड़े बकायेदार भारत सिंह पुत्र दुलार की भूमि कुर्क कर विधिक कार्यवाही की ।
इस दौरान बिसौली नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव , बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक सोनू गुप्ता , संग्रह अमीन बीरेंद्र शर्मा , बीरेंद्र सिंह , अनुसेवक भगवान दास आदि मौजूद रहे ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
