जनपद बुलंदशहर के दानपुर ब्लॉक की न्याय पंचायत जिरौली में आज किसान विभाग द्वारा फार्मर रजिस्ट्री अभियान चलाया गया। इस दौरान दानपुर ब्लॉक से आई किसान विभाग की टीम ने किसानों का पंजीकरण किया।
अभियान में मुख्य विभाग के प्रतिनिधि खे्मपाल सिंह (एटीएम) ने सहयोग प्रदान किया। साथ ही जन सेवा केंद्र संचालक सतीश चंद ने भी पंजीकरण कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में गांव के किसान कुलदीप शर्मा (गुरुजी), पदम सिंह (प्रधान जी), योगेश शर्मा, प्रभात कुमार, जितेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी कराई।
इस पहल से किसानों में खुशी की लहर देखने को मिली। किसानों का कहना है कि फार्मर रजिस्ट्री से उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में सुविधा होगी और कृषि कार्यों में पारदर्शिता आएगी।
