जनपद बदायूं के दातागंज ब्लॉक के ग्राम काजीखेड़ा में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक आवारा सांड गांव में घूमते-घूमते अजयपाल यादव के घर में घुस गया और सीढ़ियों से होते हुए छत पर चढ़ गया। सांड को छत पर देख परिजनों और आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।
ग्रामीणों ने काफी देर तक प्रयास कर बड़ी मशक्कत के बाद सांड को सुरक्षित नीचे उतारा। इस दौरान किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गांव में दहशत का माहौल बना रहा।
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है और ऐसी घटनाएं आए दिन हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं को पकड़कर गौशालाओं में भेजने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़ी दुर्घटना से बचा जा सके
सांड के बारे में ग्रामीणों से पता किया तो उन्होंने बताया यह रात्रि किसी समय छत पर चढ़ गया और सुबह 12 से01 बजे के करीब काफी प्रयास से नीचे उतर गया इस मौके पर अजय पाल यादव अग्रवाल यादव आलोक यादव रजनीश यादव कृपाल सिंह एवं काफी लोग मौजूद थे
