देश की सरहद पर ड्यूटी, पीछे साइबर ठगों ने उड़ाए एक लाख रुपये; सेना के जवान के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, पिता पहुंचे कोतवाली।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

देश की सरहद पर ड्यूटी, पीछे साइबर ठगों ने उड़ाए एक लाख रुपये; सेना के जवान के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, पिता पहुंचे कोतवाली।

Tuesday, 4 August 2026 | August 04, 2026 Last Updated 2026-08-05T02:03:38Z
    Share
देश की सरहद पर ड्यूटी, पीछे साइबर ठगों ने उड़ाए एक लाख रुपये; सेना के जवान के साथ ऑनलाइन फ्रॉड, पिता पहुंचे कोतवाली।


सितारगंज:(चरनसिंह सरारी) देश की सीमाओं की सुरक्षा में तैनात भारतीय सेना के जवान भी अब साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं। सितारगंज क्षेत्र के ग्राम सिसौना निवासी एवं भारतीय सेना में कार्यरत अमन सिंह कार्की के साथ एक लाख रुपये की ऑनलाइन साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि 28 मई 2026 को शाम करीब 4:34 बजे किसी अज्ञात साइबर ठग ने ऑनलाइन माध्यम से उनके खाते से 1,00,000 रुपये की धोखाधड़ी कर ली। घटना के तुरंत बाद जवान ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत संख्या 33505260008259 दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई। वर्तमान में अमन सिंह कार्की की तैनाती मुन्स्यारी क्षेत्र में होने के कारण वह सेना की ड्यूटी छोड़कर स्वयं थाने नहीं पहुंच सके। ऐसे में उनके पिता राजेन्द्र सिंह कार्की पुत्र स्वर्गीय जोगा सिंह, निवासी सिसौना, सोमवार को कोतवाली सितारगंज पहुंचे और बेटे की ओर से लिखित तहरीर देकर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पुलिस को बताया कि देश की सेवा में तैनात होने के कारण उनका पुत्र व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में असमर्थ है, इसलिए वह उसकी ओर से न्याय की गुहार लेकर आए हैं। मामले ने एक बार फिर साइबर अपराधियों की बढ़ती सक्रियता और उनके बेखौफ नेटवर्क को उजागर कर दिया है, जो अब आम नागरिकों के साथ-साथ सेना के जवानों को भी अपना शिकार बना रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। साइबर सेल की मदद से लेन-देन की जांच की जा रही है और ठगों की पहचान कर रकम वापस दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ओटीपी या संदिग्ध ऑनलाइन लेन-देन से सतर्क रहें, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी बड़ी आर्थिक ठगी का कारण बन सकती है।