थाने के पास ही दिनदहाड़े ढाई लाख की चोरी से कुंवरगांव में फैली सनसनीखाकी के पहरे से चंद कदम दूर चोरों ने उड़ाए नकदी-जेवरात, 40 हजाररुपयेसमेत लाखों का सामान गायब: जब थाने के आसपास ही सुरक्षित नहीं घर, तो बाकी कस्बे का रखवाला कौन?
आपकी आवाज जनता तक संवाददाता
बदायूं/कुंवरगांव।
कुंवरगांव कस्बे में चोरों के हौसले बुलंद हैं या सुरक्षा व्यवस्था सुस्त, यह सवाल शुक्रवार को हुई दिनदहाड़े चोरी की घटना ने खड़ा कर दिया है। हैरानी की बात यह है कि चोरों ने किसी सुनसान इलाके में नहीं, बल्कि थाने से चंद कदम की दूरी पर स्थित बंद
मकान को निशाना बनाया। मकान से 40 हजार रुपये की नकदी, चांदी की दो हंसली, बिछुआ, मंगलसूत्र समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। घटना के बाद कस्बे में चर्चा है कि जब थाने के नजदीक ही चोरों को मौका मिल रहा है, तो आम लोगों की सुरक्षा का भरोसा आखिर किस आधार पर किया जाए? कस्बा निवासी रघुनंदन उर्फ पकौड़ी लोडिंग ठेली चलाकर परिवार का पेट पालते
हैं। शुक्रवार को उनकी पत्नी और बच्चे खेत पर धान काटने गए थे। घर खाली था और इसी दौरान चोरों ने कथित तौर पर मकान में घुसकर सामान खंगाल दिया। मुख्य गेट पर कुंडी लगी
थी, लेकिन कमरे का ताला गायब मिला। संदूक में रखी नकदी और जेवरात लेकर चोर निकल गए। दोपहर करीब 11 बजे परिवार का सदस्य घर पहुंचा तो कमरे का सामान बिखरा देखकर चोरी का पता चला। संदूक में रखे 40 हजार रुपये और चांदी के जेवरात गायब थे। परिवार के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब ढाई लाख रुपये है। पीड़ति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाने के नजदीक चोरी, खाकी की निगरानी पर सवाल !
चोरी की इस घटना ने पुलिस की गश्त और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। थाना करीब,
चोर बेखौफ और मकान साफ-आखिर अपराधियों में कानून का डर कहां खो गया? जिस जगह लोगों को सुरक्षा का भरोसा होना चाहिए, उसी के आसपास दिनदहाड़े चोरी हो जाना पुलिस के लिए असहज सवाल छोड़ गया है। कस्बे में अब यह चर्चा भी है कि अगर चोर दिन के उजाले में वारदात करने का दुस्साहस दिखा रहे हैं, तो रात के समय सुरक्षा की स्थिति क्या होगी? हालांकि, इस घटना में पुलिस की लापरवाही अभी साबित नहीं हुई है, लेकिन थाने से चंद कदम दूर हुई चोरी ने निगरानी व्यवस्था की प्रभावशीलता पर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं।
अब देखना है, पुलिस चोर पकड है या मामला जांच में ही उलझा रह है!
पीडित परिवार ने तहरीर देन चोरी का खुलासा करने और साम बरामद कराने की गुहार लगाई पुलिस मामले की जांच कर रही अब चुनौती सिर्फ चोरी का मुकव दर्ज करने तक सीमित नहीं, बति आरोपियों की पहचान कर चोरी खुलासा करने की भी है। कुंवरग के लोगों को अब आश्वासन ना कार्रवाई का इंतजार है। थाने नजदीक हुई इस वारदात में पुलि कितनी जल्दी चोरों तक पहुंचती यही उसकी मुस्तैदी की अस परीक्षा होगी।
