वदायूँ। थाना वजीरगंज पुलिस घटना रोकने में नाकाम कोचिंग कर घर जा रही छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने न सिर्फ छेड़छाड़ की बल्कि विरोध करने पर अभद्रता करते हुए दुपट्टा से गला दवाकर जान से मारने की कोशिश भी गई। छात्रा के पिता ने थाने में तहरीर दी है। छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुँचे और आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के गांव की छात्रा से दूसरे समुदाय के युवक ने छेड़छाड़ करते हुए जान से मारने की कोशिश की। पुलिस को दी तहरीर में छात्रा के पिता ने कहा कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री रविवार को कस्बा वजीरगंज स्थित एक कोचिंग से पढ़ाई कर घर लौट रही थी। इसी बीच जे जे कोल्ड स्टोरेज् के पास अपने घर जा रही थी एक युवक ने वुरी नियत से उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो धमकी दी। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंच गये और आरोपी युवक को पकड़ लिया सूचना पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई। बताया जा रहा है। आरोपी युवक कस्बा वजीरगंज मोहल्ला वनिया निवासी रहने वाला है छात्रा को काफी दिनों से परेशान कर रहा था छात्रा ने इस बारे की जानकारी परिजनों को दी थी लेकिन परिवार वालों ने शर्म लिहाज के देखते हुए किसी से शिकायत नहीं की। मामले में पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
