मिर्जापुर में जबरन मकान पर कब्जा देने का पुलिस द्वारा दबाव बनाये जाने पर पीड़ितों ने एसपी से सोमवार को शिकायत किया।
विवादित जमीन मुकेरी बाजार में स्थित है। जिसका मुकदमा 2015 से कोर्ट में चल रहा है। जिस पर हमारे पूर्वजों का नाम दर्ज हैं।
बिना किसी कागजात के फ्राड तरीके से जाफरी बेगम व बदरूद्दीन व जुबैदा बेगम का नाम नगर पालिका परिषद के अभिलेख में अंकित किया गया है ।
विपक्षी के प्रभाव में आये दिन थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर की पुलिस हमें एवं परिवार के सदस्यों को प्रताडित कर रही है ।
मुकेरी बाजार निवासी मिर्जा नुरुल हसन बेग ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।
बताया कि उनके कुछ मकान व खडहर पूर्व में हम प्रार्थी का था। वर्तमान समय में नगर पालिका के अभिलेखों में फर्जी कार्यवाही कराकर जाफरी बेगम व बदरूद्दीन व जुबैदा बेगम का नाम अकित हो चुका है। जिनके मालिक हमारे पूर्वज थे । जिनका नाम नगर पालिका के अभिलेखो में अंकित है। फर्जी तरीके से बिना किसी आधार के नगर पालिका के अभिलेखो में नाम दर्ज किया गया है । जिसके सम्बन्ध में सिविल जज सीनियर डिविजन मीरजापुर के न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है । जिसमे अगली सुनवाई की तिथि 7 जुलाई नियत है ।
पूर्ण जानकारी होते हुये भी थाना कोतवाली कटरा की पुलिस आए दिन प्रार्थी के घर पर दबिश देती है । लडकों के खिलाफ कार्यवाही करने की धमकी देती है । यहां तक की विपक्षी के प्रभाव में जबरदस्ती एक ही मामले में दो बार प्रार्थी के परिवार के सदस्यों के ऊपर फर्जी तरीके से एफआईआर दर्ज किया गया है । एक ही मामले में दो बार एफआइआर किया गया। पुलिस बराबर धमकी दे रही है कि यदि विवादित भूमि पर शेख इम्तियाज उर्फ भोदू को कब्जा नहीं कराओगे तो आप के परिवार के लडको किसी न किसी केस में फसाकर जिन्दगी बरबाद कर देगें। डरे सहमे गृह स्वामी ने थाना कोतवाली कटरा पुलिस के कृत्यों की जांच कराकर कार्यवाही किये जाने की मांग की हैं। फर्जी दोनो एफआइआर निरस्त किये जाने की गुहार लगाई है। न्यायालय के निर्णय होने तक किसी भी प्रकार का जोर दबाव देने से कोतवाली कटरा की पुलिस को मना किए जाने की मांग की हैं।
मिर्जा नुरुल हसन बेग,पीड़ित, मुकेरी बाजार, रिपोर्टर संतोष गुप्ता
