बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सीएम योगी से मुलाकात कर बदायूं से चंदौसी तक सड़क

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सीएम योगी से मुलाकात कर बदायूं से चंदौसी तक सड़क

Tuesday, 3 June 2025 | June 03, 2025 Last Updated 2025-06-04T04:09:14Z
    Share

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सीएम योगी से मुलाकात कर बदायूं से चंदौसी तक सड़क चौड़ीकरण एवं सौंदर्यकरण की मांग की!

 

बिसौली बदायूं: बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर बिसौली विधानसभा क्षेत्र में पढ़ने वाले मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाइवे पर बदायूं से चंदौसी मार्ग चौड़ीकरण कराने की मांग की, बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने अवगत कराया कि जनपद बदायूं में मुरादाबाद फर्रुखाबाद राज्यमार्ग संख्या 43 के चंदौसी से बदायूं के बीच का भाग का चौड़ीकरण नहीं हुआ है, 


जब की जनपद बदायूं में ही बदायूं से उसावां तक के भाग हेतु चौड़ीकरण सुदृकरण का कार्य गतवर्ष पूर्ण हुआ है जनपद बदायूं से स्थानीय जनता ग्रामीण एवं अन्य जनपद के राहगीर मुरादाबाद, दिल्ली, संभल, चंदौसी, हरिद्वार, सहारनपुर, आदि आने जाने हेतु मुरादाबाद फर्रुखाबाद मार्ग प्रयोग करते है

 जिसके तहत आम जनमानस की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए एवं सर्वांगीण विकास तथा जनता एवं कार्यकर्ताओं की मांग को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में चंदौसी से बदायूं के बीच दो लेन विद पेव्ड शोल्डर हेतु राज्य योजना अंतर्गत कार्य पूर्ण कराने की मांग की वहीं बिसौली विधानसभा क्षेत्र के महत्वपूर्ण ग्रामों को बिसौली तथा मुख्य मार्गों से जोड़े जाने हेतु अन्य जिला मार्गो का चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण कराने की मांग की जिसमें अवगत कराया गया कि वर्तमान में विभिन्न मार्गों की चौड़ाई 3 मीटर अथवा 3.75 मी0 है जिससे यातायात में घनत्व अत्यधिक होने के कारण अत्यंत क्षतिग्रस्त है

 जिसमें आपको अवगत कराया जाता है बी0 के0 के0 मार्ग साहनपुर, सुजानपुर, रानेट, चौराहा मार्ग तक सड़क को चौड़ीकरण की मांग को तथा आसफपुर, मुंडिया, करनपुर, गंदरौली मार्ग का करनपुर तक भाग तथा बिसौली आसफपुर मार्ग से रतनपुर कोठी होते हुए जलालपुर, परसिया कारखेड़ी बगरैन मार्ग को चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण की मांग की।