विषय-अवर अभियंता द्वारा शोषण किये जाने के सम्बन्ध में। महोदय,
आपको सादर अवगत कराना है कि विद्युत उपकेन्द्र वजीरगंज पर तैनात अवर अभियन्ता श्री रामस्वरूप संविदा व सरकारी कर्मियों का मानसिक शोषण कई दिनो से कर रहे है। यह रोज उपस्थिति रजिस्टर को अपने घर ले जाते है और फिर स्टॉफ की अनुपस्थिति लगा देते है। रोज मौखिक तौर पर संविदा कर्मियों का कार्य क्षेत्र बदल देते है जिससे कोई बडी घटना स्टॉफ के साथ हो सकती है। यह एक धर्म को टारगेट पर रखते है और उनकी महिलाओं के बारे में भी गलत कमेन्ट करते है। अवर अभियन्ता को यह सब करने से मना करते है तब वह ट्रांसफर कराने व संविदा खत्म कराने की धमकी देते है।
अवर अभियन्ता की कमियों
1. अवर अभियन्ता मौके पर होने पर चोरी पकडे जाने पर कोई भी कानूनी कार्यवाही नहीं करते है तथा बकाया बिल पर भी केबिल जुडवा देते है। अवर अभियन्ता विडियोग्राफी में भी दिखाई दे रहे है। नेताजी के कहने पर अवर अभियन्ता श्री रामस्वरुप चोरी व बकाया की लाइन जुडवा देते है।
2. नोडल अधिकारी असिस्टेंट बिलिंग निकिल कुमार टी०जी०-2 द्वारा अपनी टीम के साथ वजीरगंज टाउन के फैंसी कालोनी में बिलिंग के दौरान उपभोक्ता श्री मुकेश कुमार पुत्र श्री कैलाश चन्द्र के परिसर में लगे मीटर 3530530 (खाता सं० 1059797000) में मौके पर 7815 KWH रीडिंग मिली जबकि बिल में 848 KWH रीडिंग ही गयी हुई थी। मीटर में (7815-8486967 KWH) रीडिंग स्टोर मिली जिसकी सूचना अवर
अभियन्ता को देने पर भी अवर अभियन्ता ने रीडिंग स्टोर का बिल नहीं बनवाया। बिल नहीं बनने पर निकिल कुमार टी०जी०-2 द्वारा यह सूचना श्री नेमपाल सिंह सर्किल इंचार्ज को देकर श्री नेमपाल सिंह सर्किल इंचार्ज द्वारा बिल बनवाया।
3. जब निकिल कुमार टी0जी0-2 वजीरगंज साइड पर बकाया बिल वाले कनैक्शन काट रहे होते है तब अवर अभियन्ता फोन करके उपभोक्ता का बकाया बिल होने पर भी लाइन काटने को मना करते है और कहते है कि इस उपभोक्ता की लाइन मत काटना मेरे पास नेताजी का फोन आ रहा
है। अवर अभियन्ता से फोन पर हुई वार्ता की ऑडियो रिकार्डिंग भी निकिल कुमार टी०जी०-2 के पास है।
अवर अभियन्ता के उपरोक्त व्यवहार से रिवेन्यू की हानि हो रही है व स्टॉफ की छवि धूमिल हो रही है।
अतः श्रीमान आज हम सभी स्टॉफ के लोग अवर अभियन्ता के शोषण से परेशान होकर कार्य बंद कर रहे है। जब तक अवर अभियन्ता का स्थानान्तरण नहीं होगा तब तक हम लोग कोई भी कार्य नहीं करेंगे। इसकी समस्त जिम्मेदारी अवर अभियन्ता वजीरगंज की होगी।
दिनांक- 18/10/2024
रामनाचसिंह
Vanik
Sama Snyam
विनोद राया
संविदा काही
नियात्रार
महन्द्र
4) रोकश कुमार
प्रार्थीगण
⑥ व्रजेश कमाए 15 Sanfat (सकतकुमार)
Page 2 of 2
(सूरजपाल)
विशाल कुमार
2
X
(17)(जितेन्द्र कुमार
