मथुरा बृजधाम मे यम द्वितीया पर मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर यमुना स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ है,

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मथुरा बृजधाम मे यम द्वितीया पर मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर यमुना स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ है,

Thursday, 23 October 2025 | October 23, 2025 Last Updated 2025-10-23T08:58:01Z
    Share
मथुरा बृजधाम मे यम द्वितीया पर मथुरा के ऐतिहासिक विश्राम घाट पर यमुना स्नान के लिए आस्था का सैलाब उमड़ है, 


यहाँ देशभर से हजारों हजार श्रद्धालु मथुरा आये और ब्रह्म मुहूर्त से ही सुबह से ही यमुना स्नान शुरू हो गया।



 यम की फांस से मुक्ति पाने की अभिलाषा लेकर गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, मध्य प्रदेश सहित विभिन्न क्षेत्रों से आए श्रद्घालुओं भाई-बहनों ने एक साथ यमुना स्नान किया। उसके बाद यमराज मंदिर पर भाई बहिन ने पूजा अर्चना की।  



भाई बहन के अटूट प्रेम का त्योहार भैयादूज देश भर में मनाया जा रहा है, लेकिन मथुरा में इसे लेकर कुछ अलग ही धार्मिक मान्यता है। यहां इस दिन यम की फांस से मुक्ति की कामना लेकर भाई-बहन यमुना में डुबकी लगाते हैं। मथुरा के यमुना तट पुण्य विश्राम घाट पर यमुना धर्म राज का प्राचीन मंदिर है।



 स्नान के बाद भाई बहन इनका दर्शन करते हैं। यमुना जी को वस्त्र, श्रृंगार सामग्री और धर्मराज को काला वस्त्र अर्पित करते हैं।




 यम द्वितीया पर यमुना घाटों पर पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। विश्राम घाट तथा उसके आसपास के सभी घाटों पर बल्लियां बांध दी हैं। यमुना में 25 फीट तक श्रद्घालुओं के स्नान सुनिश्चित करने के लिए बल्लियां लगाई गई हैं। 



यहां पीएसी के गोताखोरों की तैनाती की गई। यहां सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किये है।