विकलांग आश्रम में बच्चों के बीच मनाया 25वां जन्मदिन, हिमांशु वार्ष्णेय ने बांटी मिठाई और खाद्य सामग्री

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

विकलांग आश्रम में बच्चों के बीच मनाया 25वां जन्मदिन, हिमांशु वार्ष्णेय ने बांटी मिठाई और खाद्य सामग्री

Friday, 21 August 2026 | August 21, 2026 Last Updated 2026-08-22T02:37:56Z
    Share
विकलांग आश्रम में बच्चों के बीच मनाया 25वां जन्मदिन, हिमांशु वार्ष्णेय ने बांटी मिठाई और खाद्य सामग्री
वजीरगंज। बदायूं जिले के वजीरगंज निवासी हिमांशु वार्ष्णेय ने अपना 25वां जन्मदिन अनूठे अंदाज में मनाते हुए विकलांग आश्रम वजीरगंज में रहने वाले बच्चों के बीच खुशियां बांटीं। जन्मदिन के अवसर पर उन्होंने आश्रम पहुंचकर बच्चों को फल व मिठाई, कोल्ड ड्रिंक, समोसे सहित अन्य खाद्य सामग्री वितरित की। सामग्री पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
इस दौरान हिमांशु वार्ष्णेय ने कहा कि सावन का महीना पवित्र माना जाता है। इसी भावना के साथ उन्होंने अपने जन्मदिन को यादगार बनाने और जरूरतमंद बच्चों के साथ खुशियां साझा करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जन्मदिन पर अपने लिए खुशियां मनाने के साथ दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाना उन्हें अधिक अच्छा लगा।
आश्रम की प्रभारी सुनीरा सिंह गौर ने हिमांशु वार्ष्णेय को पटका पहनाकर सम्मानित किया और मां बगलामुखी का चित्र भेंट किया। उन्होंने हिमांशु को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके इस प्रयास की सराहना की।
इस अवसर पर आश्रम के बच्चों में उत्साह का माहौल रहा। बच्चों ने हिमांशु वार्ष्णेय को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के दौरान आश्रम परिसर में आपसी प्रेम, सहयोग और खुशी का माहौल देखने को मिला।